फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजपुर प्रधान समेत 16 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। महाराजपुर ग्राम पंचायत के रिख्खीपुरवा गांव में खेत से जबरन मिट्टी खनन को लेकर हुए विवाद व मारपीट की घटना में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रिख्खीपुरवा गांव में मंगलवार को खेत से जबरन मिट्टी खनन किए जाने को लेकर ग्राम प्रधान पवन यादव व गांव के संदीप यादव के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। घटना में संदीप व श्यामजी को गंभीर चोटें आई थीं। देर रात दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस ने ग्राम प्रधान पवन यादव, वीरेंद्र, संजू, आशीष, श्यामजी, उमाशंकर, राहुल, संदीप, ज्ञान सिंह, मिथिलेश समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कार्यकारी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें