फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने उठाईं मतदाता सूची संबंधी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के फोटोयुक्त वोटर लिस्ट बनने के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उपजिला अधिकारी संग बैठक हुई। उप जिलाधिकारी बिल्हौर ने सभी प्रतिनिधियों से बारी-बारी से वोटर लिस्ट को तैयार करने पर चर्चा की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बिल्हौर मीनू राणा के नेतृत्व में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रतिनिधियों की मतदाता सूची को लेकर एक विशेष बैठक हुई। इसमें सपा की ओर से रचना सिंह ने बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे करने और कई लोगों के कई गांवों, नगर पालिका में वोटर होने का मुद्दा उठाया गया। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सभी मतदाताओं के आधार कार्ड फीडिंग का काम भी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान किया जा रहा है।
वहीं भाजपा के जयप्रकाश कटियार ने विधानसभा और ग्राम पंचायत के चुनाव को देखते हुए सभी नवयुवक मतदाताओं का नाम भी वरीयता के साथ जोड़ने की मांग बैठक में रखी। इस पर एसडीएम ने पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं ने अधिक 30 नए आवेदन भरकर बीएलओ का सहयोग करने की वोटर लिस्ट तैयार करवाने में सहयोग करने की अपील की। उधर कांग्रेस की ओर से अतुल कटियार ने कई मृत लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में होने का मुद्दा उठाया, इस पर एसडीएम ने भरोसा दिया कि मृत व गांव छोड़ कर गए लोगों का नाम भी वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। वहीं बसपा की ओर से मोहित कुमार ने वोटर कार्ड न मिलने की बात बैठक में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें