फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों पर धांधली की हो रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार जिला स्तरीय अधिकारियों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं अपर आयुक्त ने कुर्मीखेड़ा केंद्र पर मात्र 24 क्विंटल धान खरीद देखकर नाराजगी जताई। वहीं, अन्य स्थानों पर किए गए निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम रहे कि क्षेत्र के सरकारी धान खरीद केंद्रों पर सीधे किसानों से उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है, अपनी फसल लेकर किसान जब इन केंद्रों पर पहुंचते हैं तो उन्हें कई प्रकार की बातें बताकर टरका दिया जाता है। जिनकी शिकायत बराबर उच्चाधिकारियों से की जा रही है। वहीं अमर उजाला भी प्रमुखता से खरीद केंद्रों की अनियमितताएं उजागर कर रहा है, इसे देखते हुए अपर आयुक्त सहकारिता रमेश चंद्र व अपर आयुक्त विनय कुमार ने सहायक आयुक्त एवं निबंधक अंसल कुमार के साथ शिवराजपुर क्षेत्र में कई धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता की बात सामने आई। वहीं कुर्मी खेड़ा गांव में क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा मात्र 24 क्विंटल धान खरीद होने से अधिकारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मालूम रहे कि कुर्मी खेड़ा गांव में बड़े पैमाने पर धान की पैदावार होती है जांच के दौरान वरिष्ठ सहायक विनोद बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें