फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहर की सरकार ने पास किया एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव, सदन में कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Fri, 07 Mar 2025 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरफ से भेजे गए एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को पास कर दिया। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षदों ने बहुमत का हवाला देते हुए मेजें थपथपाकर इस पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम सदन की बैठक शाम 4:00 बजे बुलाई थी। उस समय 33 पार्षद ही पहुंचे तो कोरम पूरा न होने के कारण बैठक 15 मिनट विलंब से शुरू हो पाई। शुरुआत में अपर नगर आयुक्त (प्रथम) आवेश खान ने राष्ट्रपति की तरफ से भेजा प्रस्ताव पढ़ा। बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव प्रस्ताव का उद्देश्य देश के लोकतांत्रित ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, आर्थिक रूप से सुदृण बनाना है। लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित करने से समय, संसाधन, प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने पार्टी के सभी पार्षदों की तरफ से इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद ने इससे संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर का उल्लंघन होने की बात कही। नवीन पंडित ने जवाब दिया कि कई नगर निगम प्रस्ताव पास कर चुके हैं। कांग्रेस ने लोकसभा, विधानसभा में भी इसका विरोध किया था। भाजपा के अभिषेक गुप्ता मोनू ने कहा कि सिर्फ ऐतराज करने से कुछ नहीं होता, प्रस्ताव बहुमत से पास होता है। बीजेपी के पास बहुमत है और मेज थपथपाकर समर्थन करते हैं। सदन की भावना जानने के बाद महापौर ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा, कई राज्यों में प्रस्ताव पास किया है। इसलिए यहां भी पास है। एक साथ चुनाव होने से देश का पैसा बचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें