फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीडा ने मृत बारहसिंघा को बना दिया हिरन, जागरूक युवा ने खोल दी पोल…वन विभाग ने शुरू की जांच

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के 163.600 किलोमीटर पर मंगलवार सुबह सात बजे एक बाहरसिंघा मृत अवस्था में मिला था। सौरिख निवासी हिमांशु ने फोटो खींच कर यूपीडा अधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद आरजीबीईएल कंपनी के कर्मचारी उसे उठा ले गए।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर मृत पड़ा बारहसिंघा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सड़क हादसे में मृत बारहसिंघा को एक्सप्रेसवे की मेंटीनेंस कंपनी ने वन विभाग को बताए बिना जमीन में गाड़ दिया। जबकि, बाहरसिंघा लुप्त प्राय जानवर है और नियमानुसार उसे वन विभाग को सुपुर्द करना चाहिए था। ऊपर से हादसा थाना तालग्राम में हुआ और उसे गाड़ा गया सौरिख स्थित कंपनी के कार्यालय कैंपस में।

विज्ञापन

वन विभाग अब प्रक्रिया के तहत खोदाई करवाकर शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराएगा। बारहसिंघा के सींग महंगे होने के कारण दफनाए गए स्थान के चारों ओर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इस बीच निर्माण एजेंसी यूपीडा और मेंटेनेंस कंपनी के विरोधाभासी बयानों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह का कहना है कि बारहसिंघा नहीं सामन्य बिना सींग वाला हिरण मृत मिला था।

Trending Videos

डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लिया
उसे दफना दिया गया है। वहीं एक्सप्रेसवे की मेंटीनेंस कंपनी आरजीबीईएल के सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि मृत जानवर बारहसिंघा ही था और यूपीडा अधिकारियों को सूचना देकर ही बिना पोस्टमार्टम उसे गाड़ा गया। खोद कर देखा जा सकता है। डीएफओ डॉ. हेमंत कुमार सेठ ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच कराई जा रही है।

जागरूक युवा ने खोल दी पोल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के 163.600 किलोमीटर पर मंगलवार सुबह सात बजे एक बाहरसिंघा मृत अवस्था में मिला था। सौरिख निवासी हिमांशु ने फोटो खींच कर यूपीडा अधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद आरजीबीईएल कंपनी के कर्मचारी उसे उठा ले गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि यूपीडा अधिकारियों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना क्यों नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम बारहसिंघा को दफना दिया।

सींग की कीमत लाखों में
बारहसिंघा के सींग काफी कीमती होते हैं। एक किलो वजन के सींग 12 से 15 लाख रुपये में बिकते हैं। पांच किलो से वजन वाले सींग अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ तक में बिकते हैं। इसी के कारण बारहसिंघा की तस्करी के लिए तस्कर भी सक्रिय रहते हैं।

सीमाओं की उलझन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जिस जगह हादसा हुआ, वह थाना तालग्राम क्षेत्र में आता है। बृहस्पतिवार सुबह जब गुरसहायगंज वन रेंजर राकेश कुमार चित्तौड़िया, आरके शाह, शिवकुमार, अवध किशोर, अरुण कुमार मौके पर पहुंचे तो पाया कि हादसे वाला स्थान वन रेंज छिबरामऊ के अंतर्गत आता है। गुरसहायगंज वन रेंजर की सूचना पर छिबरामऊ वन रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह यादव और अनुज कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

बारहसिंघा जिस जगह दफन किया गया है, वहां सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। पशु चिकित्साधिकारी के परीक्षा ड्यूटी में होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जो अब शुक्रवार कराया जाएगा।  -डॉ. हेमंत कुमार सेठ, प्रभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें