फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकनपुर वसंत मेले में झूले से गिरकर बालक घायल, हैलट रेफर

Wed, 12 Feb 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकनपुर वसंत मेले में बुधवार की रात लगभग 10 बजे झूले से गिरकर दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिल्हौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मकनपुर वसंत मेले में बुधवार की रात बिल्हौर कस्बा निवासी वाजिद का पुत्र तामिर अली (10) झूला झूलने आया था। नाव की आकृति वाले झूले पर वह झूल रहा था। तभी नीचे गिरकर वह घायल हो गया। उसके सिर, गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। तामिर को बिल्हौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद मकनपुर मेले के सभी झूल बंद हो गए। रंगबिरंगी लाइटें भी बंद कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें