फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि 20 लाख करने की मांग, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डिप्टी सीएम से मिले

Wed, 12 Feb 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिले कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला अध्यक्ष आशीष सचान की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों और शहर की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि 20 लाख रुपये करने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की ओर से भेजे जा रहे नोटिस की समस्या भी बताई। बिजली दरों की बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापस लेने, फिक्स और न्यूनतम शुल्क को खत्म करने, शहर की पेयजल व्यवस्था को ठीक कराने की मांग उठाई गई। इसके साथ व्यापारी पेंशन की राशि बढ़ाने, कानपुर की बाजारों में शौचालयों, पिंक शौचालयों की व्यवस्था नगर निगम से कराने व शहर को जाम मुक्त कराने की बात रखी गई। मौके पर प्रदेश मंत्री मनोज तिवारी, युवा इकाई के अध्यक्ष आयुष द्विवेदी और शानू तिवारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें