फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: CM ने कन्वेंशन सेंटर व मेट्रो स्टेशन का किया निरीक्षण, स्वचालित सीढ़ियों में आई खराबी, पैदल ही नीचे उतरे

Sun, 23 Mar 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

CM In Kanpur: मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो का संचालन अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्वेंशन सेंटर व चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर और चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री दोनों स्थानों पर करीब 20 मिनट रहे। कन्वेंशन सेंटर में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से निर्माण व इससे जुड़ी जानकारियां दीं।
विज्ञापन


रविवार सुबह मुख्यमंत्री का काफिला करीब 11:06 बजे चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर पहुंचा। बुके देकर उनका स्वागत किया गया। सेफ्टी हेलमेट लगाकर मुख्यमंत्री निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करवाने के निर्देश दिए। करीब नौ मिनट रुकने के बाद वह सीधे चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों से संचालन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री को स्टेशनों व मेट्रो ट्रेन के बारे में जानकारी दी। करीब 10 मिनट रुकने बाद वह सीधे सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक में पहुंचे। उनके साथ सलाहकार अवनीश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, प्रतिभा शुक्ला, महापौर प्रमिला पांडेय, अन्य विधायक व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कोच के अंदर भी गए सीएम, स्वचालित सीढ़ियों में आई खराबी
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री को कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर आईआईटी से नौबस्ता और सीएसए से बर्रा-8 के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कॉनकोर्स पर बनी फोटो गैलरी को देखने के बाद प्लेटफार्म का जायजा भी लिया। फोटो गैलरी में श्रमिकों के आवास, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर, निर्माण स्थलों के निकट जल छिड़काव, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि के संबंध में कानपुर मेट्रो के प्रयासों को दर्शाया गया था। इसके बाद सीएम प्लेटफॉर्म लेवल पर पहुंचे, जहां दोनों तरफ मेट्रो ट्रेन तैयार खड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने प्रबंध निदेशक के साथ अंदर जाकर ट्रेन का जायजा लिया। मेट्रो स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री स्वचालित सीढ़ियों से गए। वहां का जायजा लेने के बाद जब वह लौटने लगे तो स्वचालित सीढ़ियों में कुछ खराबी आ गई। इस पर वह पैदल ही नीचे उतरे। हालांकि, मेट्रो अधिकारियों ने स्वचालित सीढ़ियों की खराबी से इन्कार किया है।

 
विज्ञापन

निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कन्वेंशन सेंटर निर्माण में एक साल की देरी
बता दें कि चुन्नीगंज में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत 90 करोड़ की लागत से हो रहा है। इसे पिछले साल ही पूरा हो जाना था, लेकिन इसके निर्माण में एक साल देरी हुई है। अब इसका कार्य पूरा होने की समय सीमा 31 मई तय की गई है। कन्वेंशन सेंटर में करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसमें दो प्रदर्शनी हॉल, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम, फूड कोर्ट, गेस्ट रूम, डायनिंग एरिया, बिजनेस सेंटर व एडमिन ब्लॉक होगा।
 

डिप्टी जीएम पीआर पंचानंद ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। सीएम साहब स्वचालित सीढ़ियों से ही गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें