फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के पंजूखिरिया रोड पर स्थित कीटनाशक दवा फैक्टरी में शनिवार रात आग लग गई। आग की ऊंची लपटे देखकर लोगों में भय फैल गया। केमिकल का विस्फोट हो जाने की आशंका से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची।
झसी चौराहा से पंजूखिरिया जाने वाले रोड पर सिंहनगर के निकट सड़क किनारे फसलों के लिए कीटनाशक बनाने की फैक्टरी है। शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में लगी आग में केमिकल का विस्फोट न हो जाए, इसको लेकर आसपास के गांवों के लोग भयभीत हो गए।