फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑनलाइन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 2.93 लाख रुपये की ठगी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हुई रिपोर्ट

Sat, 13 Apr 2024 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में बाबूपुरवा के बगाही निवासी अबु ओवैदा खां से ठगी हो गई। जालसाजों ने ऑनलाइन कंपनी में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2.93 लाख रुपये ठग लिए। अबु ने बताया कि पिछले साल 11 मई को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। सामने वाले शख्स ने खुद का एक ऑनलाइन कंपनी (क्वाइन स्वीच प्रो) का अधिकारी बताते हुए निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कंपनी की ओर से नेहा, कोमल, उर्वशी शर्मा और एलेक्स नाम के शख्स ने कॉल कर कंपनी में रुपये लगवाए। अबु ने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें दो बार मुनाफे के साथ रुपये वापस किए गए। झांसे में आने के बाद उन्होंने 2.93 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने रिफंड के नाम पर टालमटोल शुरू कर दी। उन्होंने साइबर सेल और थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होेंने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बाबूपुरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें