फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर के तब्लीगी जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने 24 के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर

Tue, 09 Jun 2020 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तब्लीगी जमात के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज पुलिस ने बिजनौर के 24 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। निजामुद्दीन मरकज, दिल्ली में शामिल होने वाले इन जमातियों पर दो एफआईआर हुई थीं। कोरोना संक्रमण को लेकर मार्च के आखिरी सप्ताह में जमातियों की धरपकड़ शुरू हुई थी।
विज्ञापन


एक अप्रैल को शहर में आठ विदेशी समेत सौ से अधिक जमाती पकड़े गए थे। सबसे पहले विदेशी जमातियों पर एफआईआर हुई। बाद में आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर संक्रमण फैलाने के मामले में 62 भारतीय जमातियों पर भी एफआईआर हुई।  इन सभी को जमानत भी मिल गई थी।

पिछले महीने इनमें से 46 जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई और 24 के मामले में अनवरगंज पुलिस जांच कर रही थी। अनवरगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि चार्जशीट दाखिल हो गई है।
विज्ञापन


ये सभी जमाती बिजनौर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ संक्रमण फैलाने, आपदा प्रबंधन अधिनियम और लॉकडाउन उल्लंघन के आरोपों के साक्ष्य मिले हैं। अब सभी जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। विदेशी जमाती जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें