सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने 101 खोए हुए मोबाइल फोन को रिकवर कर उनके असली मालिकों को लौटाया। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और कई स्थानों पर भौतिक जांच भी की। कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज, और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक उपकरणों का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए टीम ने इन मोबाइल फोन का पता लगाया।
मालिकों को लौटाए मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाने के इस अभियान ने न केवल नागरिकों को उनकी बहुमूल्य वस्तुएं लौटाई हैं, बल्कि उनकी मानसिक शांति और महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की है।