फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर सेंट्रल पर पड़ा रहा अज्ञात का शव, अनदेखी और अव्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Sat, 08 Aug 2026 01:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा रहने से स्टेशन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे। यात्रियों के मुताबिक, रात करीब साढ़े 11 बजे प्लेटफॉर्म पर शव दिखाई देने के बावजूद उसे हटाने और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में काफी देर हुई।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल पर रात भर पड़ा रहा लावारिस शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रमुख और अतिव्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई है। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा रहा, जिसे शनिवार सुबह चार घंटे की भारी देरी के बाद हटाया जा सका। इस दौरान प्लेटफॉर्म से कई ट्रेनें गुजरती रहीं और यात्रियों की आवाजाही बनी रही, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी और आक्रोश का माहौल रहा।

विज्ञापन

शुक्रवार रात दिखा शव, शनिवार सुबह 4 घंटे बाद पहुंची टीम

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, शुक्रवार की रात प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को बेसुध और लावारिस हालत में पड़ा देखा गया था। शनिवार सुबह तक शव वहीं प्लेटफॉर्म पर ही पड़ा रहा। यात्रियों का कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद काफी देर तक शव को हटाने के लिए कोई एंबुलेंस या मेडिकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। शनिवार सुबह करीब चार घंटे तक शव यूं ही प्लेटफॉर्म पर पड़े रहने से यात्रियों में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भारी रोष फैल गया।

आपातकालीन सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल

कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख और संवेदनशील जंक्शन पर आपातकालीन व्यवस्था में हुई इस देरी ने रेल प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यात्रियों ने सवाल उठाया कि जहां चौबीसों घंटे हजारों यात्रियों का आना-जाना रहता है, वहां ऐसी गंभीर स्थिति में भी त्वरित सहायता न मिलना व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

विज्ञापन

जीआरपी जुटी शिनाख्त में

शनिवार सुबह मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर कब और किस स्थिति में पहुंचा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें