फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तिवारीपुर में जेसीबी से शुरू हुई जलनिकासी, जलभराव से  ग्रामीणों को मिलेगी राहत, SDM ने दिए थे निर्देश

Sat, 08 Aug 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला अखबार में नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के गांवों में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार सुबह से राजस्व टीम और जेसीबी की मदद से तिवारीपुर गांव में जलनिकासी का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
तिवारीपुर में जेसीबी से शुरू हुई जलनिकासी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के तिवारीपुर, महुआगांव, घाघूखेड़ा और महोली गांवों में जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। ग्रामीणों की पीड़ा को समझते हुए अखबार ने इस मुद्दे को शासन तक पहुंचाया। शनिवार सुबह से ही राजस्व टीम ने तिवारीपुर गांव में जेसीबी लगाकर जलनिकासी का काम शुरू करा दिया है।

विज्ञापन

नाला बनाकर फंसा पानी निकाला जा रहा है। ग्रामीण अंकित यादव ने बताया कि हर बरसात में इस इलाके में घुटनों तक पानी भर जाता था। कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीणों की तरफ से अमर उजाला टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





चरणबद्ध तरीके से दूर होगी जलभराव की समस्या

एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों और मीडिया से मिली जानकारी के बाद तत्काल राजस्व और ब्लॉक की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया। इसके बाद शनिवार सुबह से जेसीबी के जरिए जलनिकासी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित गांवों में जलभराव की समस्या को चरणबद्ध तरीके से दूर कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें