फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल पर व्यवस्था डिरेल, ट्रेनों में यात्रियों की फूली सांस, दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच

Sat, 18 Oct 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे की व्यवस्था पर भीड़ भारी पड़ गई। दिव्यांग कोच तक में जगह नहीं रही। दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन
सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन की ओर से दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने के लिए की गईं व्यवस्थाएं शनिवार को सेंट्रल स्टेशन में डिरेल हो गई। बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में दिव्यांग कोच से लेकर शौचालयों तक में लोग बैठकर घरों के लिए गए। सीट आरक्षित होने के बाद भी कई यात्रियों को सीट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


दिल्ली से वैशाली बिहार की ओर से जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस शनिवार दोपहर जैसे ही सेंट्रल पर पहुंची तो बिहार, गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को घुसने की जगह नहीं मिली। कुछ यात्री लड़ाई-झगड़ा करके ट्रेन के अंदर घुसे। इसके बाद बैठने की जगह नहीं मिली। कोच में खड़े होने को लेकर भी झगड़े होते देखते गए। दिल्ली से गोरखपुर जा रहे सिकंदर कुमार ने बताया कि उनकी सीट आरक्षित थी लेकिन उनकी सीट पर चार यात्री बैठे थे। उठने के लिए कहा तो वह झगड़े पर उतारू हो गए।

 
Trending Videos

सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस भी सीट तक नहीं पहुंच पाई। जमीन पर बैठकर ही कानपुर तक आए। इसी तरह आम्रपाली एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनों में स्लीपर से लेकर जनरल कोच यात्रियों की भीड़ से ठसाठस भरे दिखाई दिए।

इमरजेंसी दरवाजे से घुसे यात्री
दिल्ली, बिहार, मुंबई और गुजरात रूट की ट्रेनें जैसे ही सेंट्रल स्टेशन पर रुकी तो यात्री इमरजेंसी दरवाजे खोलकर अंदर घुसे। इस दौरान कई यात्रियों की शर्ट फट गई तो कोई चोटें आ गईं। सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान दिखाई दिए लेकिन भीड़ के आगे वह भी बेबस दिखे।



 
विज्ञापन

सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के अंतिम दिन घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 726 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे।
- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल


बसों में नहीं मिली जगह, खड़े होकर गए
परिवहन निगम की ओर से कानपुर से मेरठ, हापुड़, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, इटावा, आगरा समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाली रोडवेज बसें खचाखच भरी दिखाई दीं। यात्रियों को खड़े होकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा। निजी बसों में यात्रियों से नोएडा तक का सामान्य दिनों से दोगुना किराया वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें