फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास मिला विशालकाय अजगर, जबड़े में जकड़ा था पक्षी, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 25 Sep 2026 04:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अरौल के बेर्राखानपुर गांव में उस कब्रिस्तान के पास एक खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर एक बड़े पक्षी को अपने शिकंजे में जकड़े हुए था। घटना की सूचना से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास मिला विशालकाय अजगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर अंतर्गत अरौल क्षेत्र के ग्राम बेर्राखानपुर में शुक्रवार अफरातफरी और दहशत फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक खेत में विशालकाय अजगर को देखा। अजगर को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। भारी-भरकम अजगर एक बड़े पक्षी को अपने शिकंजे में जकड़े हुए था, जिसे देखकर ग्रामीणों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेर्राखानपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास रामखिलावन कठेरिया का खेत है, जहां यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं। शुक्रवार को रामखिलावन अपने खेत की ओर गए थे। तभी अचानक उनकी नजर पेड़ के पास पड़े एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर उस वक्त एक बड़े पक्षी को अपने जबड़े में जकड़ रहा था।

विज्ञापन

http://



बारिश के कारण रेस्क्यू टीम के पहुंचने में देरी

यह रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखते ही रामखिलावन उल्टे पांव भागे और गांव वालों को मामले की जानकारी दी। अजगर मिलने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम जुट गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि, क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण समाचार लिखे जाने तक कोई भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें