सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) में कानपुर का 10वीं का परिणाम 93.04 फीसदी और 12वीं का परिणाम 81.75 फीसदी गया है। पिछले साल के मुकाबले 10वीं का परिणाम इस साल 3.10 प्रतिशत कम है। पिछले साल 10वीं का परिणाम 96.14 फीसदी गया था। वहीं, 12वीं का परिणाम पिछले साल की तुलना में 7.36 फीसदी ज्यादा है।
वहीं, इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी हैं। सीबीएसई का परिणाम जारी होने की सूचना घोषित होने से एक घंटे पहले ही स्कूलों को मिली। परिणाम पहले डिजिलॉकर में आया, इसके बाद एक एक छात्र का रिजल्ट स्कूलों को निकालना पड़ा। परिणाम को डाउनलोड करने में काफी परेशानी हुई। शहर में इस बार 10वीं में 12530 और 12वीं 13237 छात्र शामिल हुए थे।