फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फार्म हाउस में लाखों की लूट का मामला, खुलासे के लिए आठ टीमें गठित, दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 13 Oct 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा स्थित फार्म हाउस में लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासे के लिए आठ विशेष टीमें गठित की हैं। डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में टीमें सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कानपुर फार्म हाउस लूट केस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में 12 लाख रुपये की कथित लूट के मामले में पुलिस ने खुलासे के लिए आठ टीमें गठित की हैं। डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में गठित टीमें सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हैं। पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू करा दी। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें