फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी से 50 हजार की चोरी, ब्लेड मारकर बैग से निकाले रुपये, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टाटमिल चौराहे से ई-रिक्शा में सवार व्यापारी मोहम्मद हारून का बैग ब्लेड से काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। घंटाघर पहुंचने पर चोरी का पता चलने पर स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित की फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में टाटमिल चौराहे से ई-रिक्शा में सवार व्यापारी मोहम्मद हारून से कथित तौर पर 50 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा में बैठे दो चोरों ने ब्लेड मारकर व्यापारी के बैग से रुपये निकाल लिए। घंटाघर पहुंचकर व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को कलेक्टरगंज थाने लाया गया। व्यापारी मोहम्मद हारून की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें