परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा
- फोटो : amar ujala
पंचमपुरवा निवासी छात्रा दिव्यांशी (16) सन्नी सराय स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी। गुरुवार की सुबह साइकिल से घर लौट रही थी। तभी गरेरे पुरवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेन ने उसे टक्कर मार दी थी। हैलट अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शाम को पोस्टमार्टम हाउस से शव जैसे ही घर पहुंचा कोहराम मच गया। किसी प्रकार का कोई हंगामा न हो इसके लिए एहतियातन नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी के निर्देश पर घर पर पुलिस का पहरा रहा। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार लालूपुर स्थित गंगातट किनारे कराया गया।