कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के नवीननगर में 18 अप्रैल को इटावा के फ्रेंडस काॅलोनी अजीतनगर निवासी मोनिका सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी छात्र पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी है। छात्र फतेहपुर के गाजीपुर निवासी साईम अली और अज्ञात के खिलाफ छात्रा के पिता रमेशचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, पुलिस ने 20 गवाहों, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल समेत 220 पन्नों की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है। मोनिका नवीननगर स्थित पीजी में रहकर बैकिंग की तैयारी कर रही थीं। घटना के दिन मोनिका के दोस्त साईम अली ने उनके पिता को कॉल कर मोनिका के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी।