Kanpur News: इनकम टैक्स बार एसोसिएशन में स्व. राजेंद्र शंकर चौधरी मेमोरियल कैरम व चेस टूर्नामेंट आयोजित हुआ। कैरम की एकल व डबल्स और चेस की एकल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कानपुर में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को स्वर्गीय राजेंद्र शंकर चौधरी मेमोरियल कैरम और चेस टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएशन हॉल में किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रदीप मोहन चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
कैरम में एकल व डबल्स वर्ग और चेस की एकल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर स्पोर्ट्स एडवाइजरी समिति के चेयरमैन मुकेश श्रीवास्तव, संगठन के अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, महामंत्री शरद सिंघल और उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।