फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में फिर लगी आग, धुआं देख मरीजों में मची अफरातफरी

Mon, 31 May 2021 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में सोमवार को फिर आग लगने से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
कानपुर कार्डियोलॉजी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कार्डियोलॉजी की लैब में लगी आग के मामले में अस्पताल प्रशासन ने इस बार काफी सूझबूझ दिखाई। फायर विभाग के अफसरों ने बताया कि जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से काफी हद तक आग बुझा ली थी। इससे आग फैल नहीं सकी। एफएसओ ने बताया कि फजलगंज, लाटूस रोड व कर्नलगंज फायर स्टेशन की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने महज चंद मिनटों में आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


27 मार्च को लगी थी पहली बार आग
कार्डियोलॉजी में सवा दो महीने के भीतर तीसरी बार आग लगी है। 27 मार्च को पहली बार आग लगी थी। दमकल को आग बुझाने में पसीने छूट गए थे। दूसरे दिन भी शॉर्टसर्किट से दोबारा आग लगी थी। वहीं अब सोमवार को एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से कार्डियोलॉजी में आग लग गई।

प्राचार्य ने कार्डियोलॉजी जाकर स्थिति देखी
आग की सूचना पर जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फ्रिज के कंप्रेशर में आग लगी थी। इससे धुआं निकलने लगा। किसी रोगी या स्टाफ को कोई दिक्कत नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें