फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कार सवार ने पंडा को कुचला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया चालक

Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जाजमऊ थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ मंदिर के पास एक कार सवार ने पंडा को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराकर कार सवार मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


सिद्धनाथ मंदिर में एक युवक दर्शन करने के लिए आया था। वह दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। कार के आगे जाजमऊ निवासी पंडा कल्लू बैठा हुआ था। कार चालक ने पंडा को कुचल दिया। कार सवार पहले तो भागने लगा था। लेकिन लोगों की भीड़ जुटने पर वह रुक गया। घायल कल्लू के परिजन भी आ गए। इस दौरान कार सवार घायल को लेकर युवक कांशीराम अस्पताल आया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक मौके से भाग निकला। परिजनों का कहना है कि चालक ने पहले मदद मदद करने की बात कही थी, लेकिन अब मुकर गया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें