फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: कार चालक ने तनाव और फेरी वाले ने आर्थिक तंगी में दी जान

Sat, 27 Sep 2025 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लाखन सिंह यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी क्षेत्र में कार चालक ने तनाव और गोविंदनगर में फेरी लगाने वाले ने आर्थिक तंगी में फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी के टटियन झनाका निवासी लाखन सिंह यादव (30) बुकिंग में कार चलाता था। मामा तुलसीराम ने बताया कि कई साल पहले लाखन की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। 16 साल पहले उसका बड़ा भाई बब्लू भी संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इससे वह तनाव में रहता था। शुक्रवार देर शाम उसकी मां काफी देर बाद कमरे में गई तो लाखन का शव दुपट्टे से फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दादानगर में किराये पर रहने वाले मनोज शर्मा (48) ने शुक्रवार देर रात नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई घनश्याम ने बताया कि वह साइकिल से परचून के सामान की फेरी लगाते थे। कुछ समय से उनका काम बिल्कुल न के बराबर चल रहा था। आर्थिक तंगी के चलते वह बहुत परेशान चल रहे थे। वह आए दिन अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए कहते थे। शनिवार सुबह मकान मालिक ने आत्महत्या की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें