फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Dubey Case: जेल में बंद अखिलेश दुबे की रुटीन जांच, ईसीजी...पीएफटी और एक्सरे रिपोर्ट सामान्य

Sat, 27 Sep 2025 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अखिलेश दुबे को शनिवार को रूटीन जांच के लिए कार्डियोलॉजी और मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी ईसीजी, पीएफटी और एक्सरे की रिपोर्ट सामान्य निकली है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत झूठे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद अखिलेश दुबे को शनिवार को रुटीन जांच के लिए कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट और मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी ईसीजी जांच और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट हुआ। डॉक्टरों ने सामान्य हालात होने के साथ कुछ दवाएं भी लिखी हैं।

विज्ञापन

अखिलेश दुबे को शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी लाया गया। यहां उसकी ब्लड प्रेशर नापा गया। डॉक्टरों ने ईसीजी कराया, जिसकी रिपोर्ट भी सामान्य निकली। यहां के बाद अखिलेश दुबे को मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल ले गए। फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश कुमार ने उनकी जांच कराई।

विज्ञापन

दोनों ही रिपोर्ट को सामान्य बताया
खांसी और गले में दिक्कत होने की जानकारी की। एक्सरे हुआ और पीएफटी कराया गया। डॉ. अवधेश कुमार ने दोनों ही रिपोर्ट को सामान्य बताया। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि अखिलेश दुबे को सामान्य जांच के लिए कार्डियोलॉय और मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें