फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंदिर जा रहे परिवार की कार पलटी, दो बच्चों सहित चार घायल; एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे लोग

Thu, 26 Mar 2026 02:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में चंद्रिका माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटने से चार लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस सेवा समय पर न मिलने के कारण घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
मंदिर जा रहे परिवार की कार पलटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से उन्नाव (बक्सर घाट) स्थित चंद्रिका माता मंदिर दर्शन करने जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर सुरक्षित निकाला गया। कार को हाईवे से हटवाकर यातायात शुरू कराया गया। कार चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों को लेकर कानपुर से चंद्रिका माता मंदिर जा रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित मंगलम स्वीट हाउस के सामने कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार को पलटते देख लोगों में हड़कंप मच गई। राहगीरों की मदद से कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान सत्यम (10), अंकुश (12), गुड़िया (35) पत्नी अरविंद कुमार और लकी (5) को चोटें आई हैं। इस दौरान हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

http://



सूचना के पौन घंटे बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस

राहगीरों ने बताया कि सूचना देने के करीब पौन घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से घटनास्थल की दूरी मात्र छह किलोमीटर थी। समय से एम्बुलेंस न मिलने की वजह से घायलों को सड़क पर ही पड़े करीब 45 मिनट तक कराहना पड़ा। इससे अन्य लोगों में एम्बुलेंस सेवा के प्रति नाराजगी जाहिर की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें