ये जनप्रतिनिधी और अधिकारी रहे मौजूद
जनप्रतिनिधियों ने थाना और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा थाना प्रभारियों के सीयूजी नंबरों में उनके संपर्क नंबर सेव रखने का सुझाव दिया, जिससे संवाद और पारदर्शिता बढ़ सके। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, अमिताभ बाजपेयी, मो. हसन रूमी, नसीम सोलंकी, महेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल वरुण सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों में जेसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. विपिन ताडा, जेसीपी (मुख्यालय-अपराध) संकल्प शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, एसएन कासिम आबिदी और अतुल श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।