फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत लगाए गए दो जगह शिविर, लोगों ने गिनाईं समस्याएं

Tue, 04 Mar 2025 06:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिविर में महापौर ने सुनी समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अम्मा जी, शाम होते ही हनुमान श्याम मंदिर के सामने नशेबाजों का झुंड लग जाता है। फुटपाथ पर रखी गुमटी पर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। यह समस्याएं मंगलवार को बाबूपुरवा के निवासियों ने महापौर को सुनाई तो उन्होंने मौके पर जाकर मंदिर के आसपास नाले व फुटपाथ पर बने सात अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन


महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत वार्ड-80, बाबपुरवा में शिविर लगाया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की कि पीपलेश्वर महादेव पार्क के आसपास अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। महापौर ने जोनल अधिकारी सीपी सिंह को अतिक्रमणकारियों के जमीन के कागज देखने के बाद यदि कागजात सही नहीं हैं तो नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अगर नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटे तो बुलडोजर चलवाइए। यहां सबसे अधिक 13 शिकायतें अतिक्रमण, व जलकल की आईं। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

जेडएसओ को मौके पर जाकर सफाई कराने के निर्देश
कार्यक्रम के तहत दूसरा शिविर वार्ड-36, ज्वाला पार्क, बगाही में लगा। लोगों ने साफ-सफाई न होने की शिकायत की। महापौर ने जेडएसओ को मौके पर जाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। यहां कुल 15 शिकायतें आईं जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। बुधवार को वार्ड-38 में लुधौरा स्थित रानी अवंतिका बाई पार्क में सुबह 11ः30 बजे और वार्ड-39 में आनंदपुरी स्थित तिरंगा पार्क में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें