फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 13 नवंबर को उपचुनाव, सीसामऊ के 2.69 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक

Tue, 15 Oct 2024 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 13 नवंबर को सीसामऊ विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन
उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान मंगलवार को कर दिया। 13 नवंबर को सीसामऊ विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। 2.69 लाख से अधिक मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे। जिला प्रशासन मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व घटाने का काम कर रहा है। हालांकि अभी फाइनल सूची जारी नहीं की गई है। जल्द वो भी जारी होगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सीसामऊ सीट को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बताया कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में मंगलवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 25 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तारीख, 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 30 को नामांकन पत्र वापस लेना, 13 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। इसको देखते हुए शहर में होर्डिंग, बैनर, दीवारों पर लेखन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की टीमें काम में जुट गई हैं। सीसामऊ विधानसभा में कुल मतदाता 2,69,770 हैं। जिसमें 1,43,213 पुरुष 1,26,556 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

सपा ने घोषित किया प्रत्याशी
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी चुने गए थे। उन्हें आगजनी के मामले में जेल भेज दिया गया। इस कारण उनकी सदस्यता निरस्त हो गई। इसलिए उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर सपा ने इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी को मैदान में उतार दिया है। वहीं, भाजपा व बसपा में दावेदारों के बीच रस्साकसी चल रही है। कांग्रेस नेताओं में सपा के प्रत्याशी की घोषणा में उनकी राय नहीं लिए जाने को लेकर नाराजगी है। उपचुनाव की दुंदुभि बजने से अब हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में बढ़े 3581 नए मतदाता
विधानसभा सीट पर मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 3581 नए मतदाता अब तक बढ़ चुके हैं। कुल 4588 लोगों ने आवेदन किया, जिनकी जांच के बाद 656 खारिज किए गए। इसी तरह 5314 नाम हटाए गए हैं। इनमें घर छोड़ने वाले, मृतक व दूसरे क्षेत्रों में जाने वाले मतदाता हैं। इसी तरह 1612 मतदाताओं का पता बदला गया है। हालांकि अभी सूची का फाइनल प्रकाशन नहीं हुआ है।

सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घोषणा हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। - राकेश कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें