रामगंगा नहर में गिरी बस
- फोटो : amar ujala
अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी
बिधनू में रामगंगा नहर पुल के ऊपर किसान नगर मोड़ के पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बस को टक्कर मारता हुआ भाग निकला। टक्कर से अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। नहर में बस गिरते हुए चीख पुकार मचने लगी।
नहर में गिरी बस पर खड़ी सवारियां
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर सवारियां बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। आसपास के क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रस्सी डालकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया।
हादसे के बाद घरवालों को फोन से घटना की जानकारी देता घायल रामनरेश
- फोटो : amar ujala
http://
सभी को सीएचसी पहुंचाया गया है
हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ जाम लगने लगा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू किया। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया है। जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।