अश्लील वीडियो भी बनाए थे
आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो बनाए थे और वायरल की धमकी देकर रुपये भी वसूले थे। पुलिस ने युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेता बबलू सिंह करीब 11 दिन बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास छिपा था।
आरोपी के दोनों पैरों पर लगी गोली
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। बचाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की गोलियां आरोपी के दोनों पैरों पर लगी। इसके बाद उसे पकड़ा जा सका। आरोपी बबलू पर प्रयागराज एडीजी की ओर से एक लाख का इनाम रखा गया था।