फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी हादसा: पुलिस की नाकामी से चालक गिरफ्त से दूर, केस होगा कमजोर

Sat, 12 Jun 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं लेकिन चार दिन बाद भी हाथ खाली हैं। पुलिस फजलगंज स्थित शराब ठेके से सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। संभावना है कि आरोपी उस रात वहां पर शराब पीते कैद हुए होंगे।
विज्ञापन
कानपुर सड़क हादसे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी हादसे में अब तक पुलिस की बड़ी नाकामी रही है। चार दिन बाद भी बस चालक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। चालक की गिरफ्तारी न होने से केस पर असर पड़ेगा। हादसे के वक्त चालक शराब के नशे में थे। इसलिए 72 घंटे के भीतर उसका मेडिकल जरूरी था।
विज्ञापन


जिससे शराब पीने की पुष्टि हो जाती। मगर अब ये गुंजाइश खत्म हो गई है। चालक शराब पीये हुए थे ये साबित कर पाना पुलिस के लिये आसान नहीं होगा। जिसका फायदा आरोपी चालकों को मिलेगा। सचेंडी में हाईवे पर मंगलवार रात बस और टेंपो की भिड़ंत में 18 जानें चली गई थीं।

बस सवार यात्री राहुल ने बस चालकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि हादसे से कुछ ही देर पहले दोनों चालकों ने शराब पी थी। नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में गलत तरीके से बस चलाई जिस वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला कि बस में देवेंद्र और कोई चौहान नाम के ड्राइवर थे। पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं लेकिन चार दिन बाद भी हाथ खाली हैं। पुलिस फजलगंज स्थित शराब ठेके से सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। संभावना है कि आरोपी उस रात वहां पर शराब पीते कैद हुए होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें