फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur: गर्मी में स्वाइन फ्लू से सराफा व्यापारी की मौत, तेजी से फेफड़ों में समाता चला गया घातक निमोनिया

Tue, 31 May 2022 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। शहर में गर्मी में स्वाइन फ्लू से सराफा व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सराफा व्यापारी अजय गुप्ता (41) की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। शहर में पहली बार भीषण गर्मी के मौसम में स्वाइन फ्लू का रोगी मिला है। इसके पहले जाड़े में यह बीमारी फैलती रही है। उनके दोनों फेफड़ों में घातक निमोनिया हो गया था। जांच में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव निकली लेकिन इंफ्लुइंजा ए एच-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


हंसपुरम के रहने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री सराफा व्यापारी अजय गुप्ता को निजी अस्पताल में 14 मई को भर्ती किया गया था। तब उनके गले में संक्रमण, तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ी। निमोनिया बढ़ने पर उन्हें सांस में दिक्कत हुई।

इसके बाद उन्हें सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हाई फ्लो नेजल कैनुला (एचएफएनसी) के सपोर्ट पर रखा गया, पर हालत संभली नहीं। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि रोगी को अति गंभीर हालत में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें