फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली के बाद खुला सराफा बाजार, सोने-चांदी के भाव गिरे, जानिए ताजा भाव

Thu, 12 Nov 2026 08:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली के बाद बृहस्पतिवार को सराफा बाजार खुला तो सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत में तीन हजार रुपये प्रति किलो और सोने के भाव में चार हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। हालांकि जानकारों का मानना है कि आगे भाव में तेजी आ सकती है।

विज्ञापन


आठ नवंबर को दिवाली के दिन सोने का भाव 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी 1,91,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। इसके बाद बुधवार तक बाजार बंद रहा। बृहस्पतिवार को बाजार खुलने पर सोने का भाव घटकर 1,41,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 1,88,000 रुपये प्रति किलो रह गया।

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि अक्तूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में सोने-चांदी के भाव में तेजी आई थी, लेकिन त्योहार से पहले गिरावट दर्ज की गई। मौजूदा गिरावट बहुत अधिक नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की मांग का असर कीमती धातुओं पर पड़ सकता है। सर्दियों में यूरोप और अमेरिका में तेल की मांग बढ़ने से आने वाले समय में सोने-चांदी के भाव में तेजी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें