फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोहरे में 34 दिन निरस्त रहेगी फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की संशोधित सूची

Thu, 12 Nov 2026 08:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ने फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस (15084) की आवृत्ति घटाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुल 34 दिन निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने निरस्तीकरण की संशोधित तारीखें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि दिसंबर में आठ, जनवरी में 19 और फरवरी में आठ दिन ट्रेन का संचालन नहीं होगा। दिसंबर में 18, 19, 20, 22, 25, 26, 27 और 29 तारीख को ट्रेन निरस्त रहेगी। जनवरी में 1, 2, 3, 5, 8, 9, 10, 12, 15, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 26, 29, 30 और 31 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं, फरवरी में 2, 5, 6, 7, 9, 12, 13 और 14 तारीख को इसका संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें