फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सुजातगंज में चला बुलडोजर, केडीए ने नौ करोड़ के प्लाट कब्जामुक्त कराए

Wed, 30 Apr 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए ने सुजातगंज में अवैध निर्माण ध्वस्त किए। नौ करोड़ के प्लाट कब्जामुक्त कराए गए। 
विज्ञापन
सुजातगंज में अवैध निर्माण तोड़ते केडीए के बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडीए ने बुधवार को सुजातगंज आवासीय योजना में बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। तीन प्लाट अवैध कब्जों से मुक्त कराए, इनकी अनुमानित कीमत नौ करोड़ बताई जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने विभाग की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुजातगंज स्थित 150 फिट चौड़े मुख्य मार्ग के किनारे तीन प्लॉटों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान, दुकानें बनवा ली थीं। प्रवर्तन दस्ते ने एक साथ दो बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, प्लाट अभियंता माधवी कुशवाहा, अवर अभियंता प्रवीण शर्मा, अमर यादव और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें