फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र शुक्ला ने कराया नामांकन

Thu, 24 Oct 2024 07:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ उपचुनाव पर नामांकन का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह से ही प्रत्याशी नामांकन कराने में व्यस्त रहे। बसपा से प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
वीरेंद्र शुक्ला ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र 213 के उपचुनाव के लिए गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने नामांकन भरा। नवीन मार्केट स्थित मंडल कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च करते हुए वह कचहरी पहुंचे और नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


रास्तेभर बसपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बसपा प्रत्याशी के साथ कानपुर मंडल के मुख्य इंचार्ज घनश्याम चंद्र खरवार, पूर्व राज्यसभा सांसद व मंडल के अन्य मुख्य इंचार्ज लालाराम अहिरवार, अनिल पाल, मुकेश कठेरिया, संजय गौतम, रामशंकर कुरील, जिलाध्यक्ष राजकुमार कप्तान, जिला प्रभारी बीपी अंबेडकर, रामनारायण निषाद, पंकज जगत बाल्मीकि, कुलदीप गौतम आदि बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर प्रयागराज मंडल के जिला प्रतापगढ़ का जिला प्रभारी कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुरील को बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें