फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्टेशनरी बिजनेसमैन की निर्मम हत्या, नुकीली चीज से वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 01 Jul 2024 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के घेमऊ गांव में रविवार रात स्टेशनरी बिजनेसमैन 30 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जागने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खून पड़ा देखा तो हैरान रह गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड सहित कई अन्य अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त अजय त्रिवेदी ने बताया कि घेमऊ गांव निवासी रामजी तिवारी (30) स्कूलों में कॉपी और किताबें बिक्री करने का काम करता थे। रविवार रात रोज की तरह ही रामजी अपने घर के बाहर चारपाई पर सोया था। रविवार रात किसी समय किसी नुकीली चीज भाला, सरिया आदि से उसके सिर पर कई प्रहार किए गए। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और रक्तस्राव से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम और पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें