फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मासूम के सिर पर छठवीं मंजिल से गिरी ईंट…मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 08:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन का पुरवा इलाके में घर के बाहर खेल रही मासूम पर छठवीं मंजिल से ईंट गिर गई। परिजन आनन फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लामिया की फाइल फोटो और बिल्डिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से ताने जा रहे बिल्डिंग के छठवीं मंजिल से एक ईंट नीचे खेल रही मासूम के ऊपर गिर गई। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ी। हादसे के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। परिजनों आनन फानन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का आक्रोश देखकर तहरीर के आधार पर मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हीरामन का पुरवा, तिरपाल वाला मैदान निवासी गुलाम अली मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी शकीला, बेटा सैफ (6), बेटी लाइबा (4) और लामिया (3) हैं। चाचा टीपू ने बताया कि घर के बगल में हाजी नवाब पिछले एक वर्ष से बिल्डिंग का निर्माण करा रहे है।

हादसे की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
एक ईंट सीधे सिर पर आकर गिरी
घनी आबादी के बीच पांच मंजिला तानी जा चुकी है, वहीं छठवीं का निर्माण चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11.30 उनकी भतीजी लामिया लाइबा और सैफ के साथ खेल रही थी। इस दौरान हाजी नवाब की छठवीं मंजिल से एक ईंट सीधे उसके सिर पर आकर गिर गई। हादसे में वह लहूलुहान होकर वहीं बेसुध हो गई। घटना से वहां पर अफरातफरी मच गई।

घनी आबादी के बीच तानी जा रही बिल्डिंग - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
परिजन आनन फानन गंभीर हालत में उसे लेकर उर्सला अस्पताल ले गए। यहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीन के अनुसार मासूम के पिता की तहरीर पर मकान मालिक हाजी नवाब अली और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
सकरी गली में अवैध रूप से बन रही थी छह मंजिला बिल्डिंग
हीरामन का पुरवा में जिस स्थान पर छह मंजिला अवैध बिल्डिंग अधिकारियों से सांठगांठ कर बनाई जा रही थी उससे हादसा हो गया और एक मासूम की जान चली गई। घनी आबादी के बीच अवैध रूप से तानी जा रही बिल्डिंग को लेकर कई इलाकाई लोगों ने एतराज जताया। इसके बाद भी मकान मालिक किसी की सुनने को तैयार नहीं था। पुलिस ने हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें