फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Black Spot: 12 किमी का चक्कर बचाना है, डिवाइडर तोड़ लोगों ने खुद बनाया नया कट, कभी भी हो सकता है हादसा

Fri, 18 Apr 2025 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी के आदेश के बाद एनएचएआई ने नारामऊ हाईवे पर कट बंद कर दिया था। इलाकाई लोगों ने 12 किमी के सफर को कम करने के लिए खुद ही नारामऊ कस्बे के पास डिवाइडर तोड़ हाईवे पर नया कट बना लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने खुद बनाया नया कट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नारामऊ ब्लैक स्पॉट पर हुए हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर एनएचआई के अधिकारियों ने वैष्णो देवी मंदिर पेट्रोल पंप और रतन प्लैनेट अपार्टमेंट के पास बने कट को बंद कर दिया। ऐसे में इलाकाई लोगों ने 12 किमी के सफर को कम करने के लिए खुद ही नारामऊ कस्बे के पास डिवाइडर तोड़ हाईवे पर नया कट बना लिया। जान जोखिम में डालकर दो पहिया वाहन निकालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अगर वह जल्द ही बंद नहीं किया गया, तो कभी भी हादसा हो सकता है। दरअसल, जिलाधिकारी के आदेश पर वैष्णोदेवी मंदिर पेट्रोल पंप और रतन प्लैनेट के आगे बने कट को पूरी तरह से बंद कर दिया। ऐसे में कल्याणपुर अथवा शहर जाने नानकारी क्रॉसिंग से आईआईटी गेट जाने के लिए इसी कट का इस्तेमाल करने वाले नानकारी, लोधर, कुरसौली, चकरतनपुर के करीब 50 हजार लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों ने खुद बनाया नया कट - फोटो : amar ujala
पेट्रोल भरवाने वालों को भी दिक्कत
उन्हें या तो नानकारी क्रॉसिंग से उलटी दिशा से होकर आईआईटी गेट जाने या पहले करीब 5 किलोमीटर तक मंधना परगही पुलिया तक जाए और फिर मंधना फ्लाईओवर के नीचे से वापस 7 किलोमीटर तक की दूरी तय करके आईआईटी गेट आना पड़ता। दूध आपूर्ति करने वालों और डिलीवरी ब्वायज के अलावा पेट्रोल भरवाने वालों को भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में इलाकाई लोगों ने नारामऊ कस्बे के पास डिवाइडर तोड़ हाईवे पर अवैध कट बना लिया। फिलहाल अफसरों की निगाह इस कट पर नहीं पड़ी है। ऐसे में अवैध रूप से जान जोखिम में डालकर लोगों का यूं सड़क पार करना जान जोखिम में डालने जैसा हो रहा है।
विज्ञापन

अवैध कट को पार करते राहगीर - फोटो : amar ujala
  • नानकारी रेलवे क्रॉसिंग से आईआईटी गेट, कल्याणपुर मार्केट की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। अब पहले मंधना जाएं तो 12 किलोमीटर का चक्कर होगा या फिर रेलवे पटरी की तरफ से हाईवे पर उलटी दिशा में जाएं।  -अभय तिवारी, नानकारी 
  • नानकारी में दूध आपूर्ति के बाद न्यू हाईवे सिटी और नारामऊ में दूध देने जाने के लिए इसी कट का इस्तेमाल करता था। अब रोजाना 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। सरकार को नारामऊ में अंडर पास बनाना चाहिए।  -श्रवण कुमार त्रिवेदी, प्रतापपुर गांव
  • नानकारी क्रॉसिंग से होकर आईआईटी के अंदर साबुन सप्लाई करता हूं। अब वापस कल्याणपुर आने के दो विकल्प है। या तो उलटी दिशा से चलकर जाए या फिर 12 किलोमीटर का चक्कर मंधना की तरफ से काटकर आएं।  -विश्वेश कुमार त्रिपाठी, बर्रा के लोडर चालक
  • इस कट से घर की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर थी लेकिन अब कट बंद होने की वजह से दूरी और रिस्क बढ़ गया है। सही विकल्प होना चाहिए जिससे हादसे भी न हो और लोगो को आने जाने में सहूलियत हो।  -आदित्य यादव, नारामऊ नई बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें