फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केस्को वर्कशॉप में सेंध, 1.60 लाख का कबाड़ पार, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात

Sun, 11 Oct 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्वालटोली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्वालटोली के खलासी लाइन स्थित केस्को वर्कशॉप में नकाबपोश चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर 1.60 लाख रुपये कीमत का कॉपर और एल्युमीनियम का कबाड़ चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अवर अभियंता सौरभ यादव के अनुसार, सात अक्तूबर की रात करीब दो बजे दो नकाबपोश चोर वर्कशॉप की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे। इसके बाद वहां रखा करीब 180 किलो कॉपर और एल्युमीनियम का कबाड़ समेटकर फरार हो गए। सुबह सामान कम मिलने पर खोजबीन की गई तो दीवार में सेंधमारी का पता चला। इसके बाद केस्को अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और हत्या के एक मामले में शामिल रहे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें