फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन नकाबपोशों ने क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर पर दागे बम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर बस फेंके जाने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर तीन नकाबपोशों ने एक के बाद एक तीन बम दागे और पथराव कर दिया। नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की आल्टो कार से भाग निकले। आरोपियों ने कार का नंबर छिपाने के लिए उसकी प्लेट पर काले रंग का टेप लगा रखा था। वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात बर्रा विश्वबैंक निवासी कृष्णा परमार और बाबूपुरवा, नयापुरवा के यश यादव को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है जबकि एक आरोपी की तलाश कर रही है।

जरौली फेज वन निवासी मनोज सिंह भदौरिया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार समेत घर पर मौजूद थे। रात करीब 9:50 बजे उनके घर एक बाहर कार सवार आए। तीन युवक उतरे। सभी ने अपना चेहरा नकाब से छिपा रखा था। कार से उतरते ही गालीगलौज करते हुए घर पर तीन बम मारे।
विज्ञापन

खिड़की के शीशे टूटे - फोटो : अमर उजाला
बमबाजी से उनके घर की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दहशतजदा लोगों ने आनन-फानन घरों के दरवाजे, खिड़कियां और लाइटें बंद कर लीं। तीनों आरोपी भाग निकले। उनके जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बमबाजी करने के आरोपी यश यादव और कृष्णा परमार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आरोपी कार से आने से लेकर वारदात करके भागते कैद हुए।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फॉरेंसिक को मौके पर बुलाया गया था। उन लोगों ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। बर्रा पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की पहचान कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। हालांकि, दोनों ने वारदात की वजह नहीं कबूली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें