फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाठग का मामला…क्रिप्टो वॉलेट आईडी से 35.64 अरब का हुआ था लेनदेन, तीन जापानियों से कराया था भारी निवेश

Sat, 13 Dec 2025 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस को 1500 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी की क्रिप्टो वॉलेट से 35 अरब रुपये के लेनदेन का सुराग मिला है। एसआईटी अब ब्लू चिप टोकन कंपनी और 20 हजार करोड़ की टोकन यूनिट की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कमिश्नरी पुलिस को 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी और उससे जुड़ी कंपनियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एक क्रिप्टो वॉलेट आईडी का पता चला है, जिसमें 396 मिलियन डॉलर (35.64 अरब रुपये) का लेनदेन हुआ है। इसकी जांच शुरू हो गई है। एसआईटी को ब्लू चिप कंपनी के नाम से 20 हजार करोड़ रुपये की टोकन यूनिट की जानकारी हुई है।

विज्ञापन

यह टोकन यूनिट ब्लॉकचेन में नहीं जा सकी है। अब इसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि दुबई, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा में रविंद्रनाथ सोनी की संपत्ति और दुकानों के साथ लग्जरी रेंजरोवर कार की जानकारी हुई है। देहरादून में ब्लू चिप कंपनी की कई आईडी और अन्य दस्तावेज मिली है। उसके तकनीकी सहयोगी विभाष के बारे में जानकारी हुई है।

साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
ब्लू चिप टोकन कंपनी को कर रहा था संचालित
यह कंपनी में निवेश और अन्य प्रक्रिया को नियंत्रित करने का कार्य करता था। इसके बारे में जानकारी हुई है कि ब्लू चिप टोकन कंपनी को संचालित कर रहा था। कंपनी के अन्य सहयोगी सूरज जुमानी के बारे में डिटेल निकलवाई जा रही है। उसके अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूरज जुमानी के साथ ही 17.72 लाख डॉलर(1594.8 करोड़) आदि के साक्ष्य दिए हैं। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

खली और सोनू सूद के साथ मौजूद ठग - फोटो : amar ujala
तीन जापानियों से भारी निवेश कराया गया
एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक जापान के तीन कारोबारियों हीरोयूकी हयाशी, तमियूकी मियामोटो और योशियूकी शिरासावा से भारी निवेश कराने का पता चला है। पुलिस इनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। रविवार को दुबई की जांच एजेंसी रविंद्रनाथ सोनी से पूछताछ करने के लिए आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें