Kanpur News: शिवराजपुर में अपनी महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव विवाद के बाद कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कानपुर में शिवराजपुर के मालवीय नगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक युवक का शव कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिला। अजीत राय नेवादा गांव निवासी राघवेंद्र शुक्ला (26) मालवीय नगर मोहल्ले में लगभग चार साल से अपनी महिला मित्र के साथ रहता था। शुक्रवार का उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को राघवेंद्र शुक्ला का महिला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनका शव फंदे पर लटका मिला। उधर, थानाध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।