फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांजा तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 किलो 300 ग्राम गांजा और पांच लाख 43 हजार 700 रुपये बरामद हैं। पुलिस आरोपियों के गिरोह की तलाश में जुट गई है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी के मुताबिक शुक्रवार देर रात सूचना पर कंजड़नपुरवा निवासी दीपा और दीपू के यहां दबिश दी गई। दीपा के यहां से 12 किलो 300 ग्राम और दीपू के यहां से नौ किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें