फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टेंट हाउस संचालक का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेम संबंध में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Sep 2025 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में टेंट हाउस संचालक का शव मिलिट्री फार्म में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम संबंध में विवाद के बाद दूसरे समुदाय की युवती के परिजनों ने हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए लटका दिया।
विज्ञापन
मृतक कृष गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ के ओमपुरवा नई बस्ती में शनिवार सुबह टेंट हाऊस संचालक का शव मिलिट्री फार्म में पेड़ पर लटका मिला। मामले में मृतक के परिजनों ने पड़ोसी युवती समेत परिजनों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। कहा कि उसको डंडों से पीटा गया है। साथ ही, मोबाइल भी टूटा मिला हैं।  बता दें कि युवती दूसरे समुदाय की है। ओमपुरवा नई बस्ती निवासी शिवम गुप्ता  कमलेश टेंट हाऊस के संचालक हैं।  उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई कृष गुप्ता (20) भी उनके साथ टेंट हाउस का काम देखता था।

विज्ञापन

बताया कि भाई का घर के बगल में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से बीते दो साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उनका भाई युवती के बुलाने  पर घर जाता था। इस पर कुछ माह पहले उनके परिजनों से विवाद भी हो चुका है। शिवम के अनुसार एक हफ्ते पहले भाई कृष को युवती के किसी अन्य युवक से बातचीत करने जानकारी हुई। इस पर पर युवती से विवाद भी हुआ था। बताया कि शुक्रवार देर रात लाइट नहीं आ रही थी। इस पर सभी लोग छत पर ही टहल रहे थे। फिर रात करीब साढ़े तीन बजे लाइट आई, तो घर के सभी लोग नीचे सोने चले गए।

Trending Videos

मिलिट्री के जंगल में लटका दिखा शव
वहीं, कृष छत पर ही टहल रहा था। बताया कि जब सुवह सभी करीब साढ़े पांच-छह बजे सोकर उठे। तो कृष अपने बिस्तर पर नहीं था। उसके फोन पर बेल जा रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। उसकी काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर शिव गोदावरी पुलिस चौकी पर शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दी। इसके बाद इलाके के रितिक जायसवाल को टहलने के दौरान घर के पास करीब सौ मीटर दूर मिलिट्री के जंगल में कृष लटका दिखा। इस पर उसने घर पर आकर जानकारी दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शिवम के अनुसार वहां पहुंचने पर देखा कि भाई दुपट्टे के सहारे फंदे पर पेड़ पर लटका था। आरोप लगाया कि देर रात पड़ोसी होती द्वारा बुलाने पर उनका भाई छत पर गया होगा जहां पर युवती के  परिजनों ने जंगल में ले जाकर भाई की पीटने के बाद हत्या कर दी। वहीं, आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें