फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: किसान ने फंदा लगाकर दी जान, फसल बर्बादी और खाद न मिलने से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Sep 2025 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पवा गांव में खरीफ फसल बर्बाद होने और रबी सीजन के लिए दो दिन तक खाद न मिलने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के बेटे ने बताया कि सालभर की बोआई न होने की चिंता में उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के पवा गांव में खरीफ फसल बर्बाद होने और रबी सीजन के लिए खाद न मिलने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसान साधन सहकारी समिति में खाद के लिए दो दिन से चक्कर लगा रहा था। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पवा गांव निवासी रामेश्वर अनुरागी (58) ढाई बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। खरीफ सीजन में उसने उड़द-मूंग की फसल बोई थी। अतिवृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। इससे वह परेशान रहने लगा। अब वह रबी सीजन की तैयारियों में जुटा था। समिति में खाद न मिलने से वह शुक्रवार की शाम मायूस होकर घर लौट आया।

Trending Videos

खाद न मिलने से हो गए थे निराश
देर रात उसने मकान के कमरे में अंगोछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे तो किसान को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक के बेटे रंजीत ने बताया कि खरीफ फसल बर्बाद हो जाने और अब खाद न मिलने से पिता परेशान रहते थे। वह दो दिन से भूमि के कागजात लेकर साधन सहकारी समिति जा रहे थे, लेकिन खाद न मिलने से निराश हो गए।

विज्ञापन

समिति का सदस्य नहीं है किसान
उन्हें चिंता थी कि पहले खरीफ फसल बर्बाद हो गई। अब रबी फसल की बोआई न होने से सालभर के भरण-पोषण का इंतजाम कैसे होगा। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, साधन सहकारी समिति सिजहरी के सचिव अच्छेलाल का कहना है कि किसान समिति का सदस्य नहीं है और न ही उपकेंद्र पवा खाद लेने गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें