फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर के आंगन में खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव, गले में चाकू के निशान, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Sat, 27 Jul 2024 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घर के आंगन में खून से लथपथ वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर के भदासा भैरमपुर गांव में शुक्रवार शाम एक वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा मिला। उसके गले में चाकू जैसे धारदार हथियार के निशान पाए गए। शव के पास ही एक चाकू पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि वृद्धा ने खुदकुशी की या उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


भदासा भैरमपुर गांव निवासी कन्हैया लाल के तीन बेटे सोनू, मोनू व मोहित है। सोनू और मोनू कानपुर में रहकर काम करते है, जबकि कन्हैया लाल पत्नी सुनीता (60) और छोटे बेटे मोहित के साथ गांव में रहती है। शुक्रवार को कन्हैया मोहित के साथ खेत में काम करने गए थे। शाम को जब मोहित घर लौटा, तो आंगन में मां का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। घटना की जानकारी परिजनों ने महाराजपुर थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। बड़े बेटे मोनू ने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उनका करीब तीन साल से मनोचिकित्सक डॉ. महेंद्रू से इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुनीता के गले में धारदार हथियार के निशान मिले है। उसने खुदकुशी की या हत्या की गई, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। मामले में परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें