फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक का फंदे से लटका मिला शव, प्रेमी के परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Jul 2025 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। प्रेमिका के परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां सजारी गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के भाई, पिता मामा समेत आठ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। चकेरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।  सजारी गांव निवासी सुरेश उर्फ राजा राजपूत (20) राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन

परिवार में पिता सूबेदार, मां फूलमती, तीन भाई और दो शादीशुदा बहनें है। छोटे भाई शिव ने बताया कि उन्होंने घर से एक किलोमीटर की दूरी पर 112 वर्ग गज का एक प्लॉट बनाया बनवाया था। इसमें सोने के लिए रात में सुरेश जाता था और वह सुबह फिर वापस आ जाता था। वहीं, दिन में ताला बंद रहता था। परिजनों का कहना है कि उसके एक युवती से प्रेम संबंध थे।

चौकी में नहीं हुई कोई सुनवाई
बीते 10 जुलाई को प्रेमिका के भाई ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया। यहां उसके पिता भाई और मामा समेत कई लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। परिजनों का आरोप है कि सुरेश पर धारदार हथियार से हमला करने से वह लहूलुहान हो गया था। घटना के बाद सुरेश ने पूरी बात परिजनों को बताई,, तो परिजनों ने पुलिस ने शिकायत की। आरोप है कि सनिगवां चौकी में कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्लॉट में फंदे से लटका मिला शव
परिजनों ने सुरेश का कांशीराम अस्पताल में इलाज कराया था। शिवा का आरोप है कि 11 जुलाई को लड़की के घरवालों ने लड़के को एक बार फिर से कमरा बंद कर पीटा। जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, शनिवार शाम को सुरेश का अपने प्लॉट में शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने प्रेमिका के घर वालों पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें